TOUR GUIDE

कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल महारानी विक्टोरिया को समर्पित है, जिसका निर्माण अंग्रेजी राज के दौरान हुआ था।महारानी विक्टोरिया की याद में निर्मित एक भव्य ब्रिटिश कालीन स्मारक और संग्रहालय है। 1906-1921 के बीच निर्मित, यह संगमरमर से बना है और लॉर्ड कर्जन द्वारा प्रस्तावित, यह 64 एकड़ में फैला हुआ है इसकी नींव 4 जनवरी 1906 को वेल्स के राजकुमार (बाद में किंग जॉर्ज वी) ने रखी थी। इसका निर्माण 1921 में पूरा हुआ। विक्टोरिया मेमोरियल का केंद्रीय गुंबद के ऊपर विजय की देवी (एंजेल ऑफ़ विक्ट्री) की मूर्ति स्थापित है जिसकी लम्बाई 16 फीट (4.9 मीटर) है। गुंबद के चारों ओर अन्य मूर्तियाँ भी हैं जो कला, वास्तुकला, न्याय, दान, मातृत्व, विवेक और शिक्षा का मूर्तिमान सादृश्य प्रदर्शित करती हैं। सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक गैलरी/संग्रहालय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक। सोमवार और राष्ट्रीय छुट्टियों (गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, दिवाली आदि) पर बंद रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *